मूलाधार चक्र से लेकर सहस्रार चक्र तक ऊर्जा का सतत प्रवाह हो जाना ही कुंडलिनी जागरण है।
जब तक चक्र प्रकाशित नहीं होते तब तक कुंडलिनी उर्जा सही तरीके से अपने विराट स्वरूप को प्रदर्शित नहीं कर पाती।

विशुद्धि चक्र
इस चक्र का स्थान कंठ में होता है।
अनाहत चक्र और आज्ञा चक्र के बीच में विशुद्धि चक्र होता है।
यह सबसे महत्वपूर्ण चक्रोंमेसे एक है।
विशुद्धिका अर्थ है पूरीतरह से शुद्ध और पवित्र।
विशुद्धि चक्र के जाग्रत होने के फायदे
- इस चक्र पर ध्यान लगाने से आप भीतर और बाहरसे एक हो जाते है।
- आपने इतना आतंरिक बल और साहस पा लिया होता है की आपको दोहरा बर्ताव नहीं करना पड़ता।
- आप जो भी हो जैसे भी हो जंहा भी हो, आप उसमे संतुष्ठ होते हो।
- जब आप विशुद्धि चक्र को साध लेते हो तो सहस्त्रार तक पहुँचनेमे एक ही चरण बाकी रह जाता है।
विशुद्धि चक्र जागृत होने के लक्षण
- जब ऊर्जा विशुद्धि चक्र पर पहुँच जाती है तो साधक को इस स्थान पर अत्याधिक झटके लगने का एहसास होता है, यहापर ऊर्जा अत्याधिक दबाव डालेगी।
- ऊर्जा को किसी चक्र को खोलने में यदि सर्वाधिक समय लगता है तो वह विशुद्धि चक्र है।
- यह पंचभूत क्षेत्र से ऊपर उठकर परब्रम्ह के क्षेत्र में प्रवेश करने का पड़ाव है , क्यूंकी इस पड़ाव को पार करके हमारी प्राण ऊर्जा ऊपर उठ जाती है तो वह सीधी ब्रम्ह के द्वार में पहुँच जाती है।
