परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने गायत्री मंत्र से दुनिया को एक धागे में पिरोने का साहसी एवं महत्वपूर्ण कार्य किया।
आधुनिक और प्राचीन विज्ञान को साथ मिलाकर विकास का एक नया मार्ग बनाया, जिसपे चलते समस्त मानव जाती का कल्याण साधा जा रहा है।
गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा गायत्री परिवार का सृजन किया गया, आज के समय में करोडो परिवारजन गायत्री परिवार से जुड़े हुए है और यहांपर
सत्य सनातन धर्म के मूल ज्ञान को प्राप्त करके मानवजाति अपने कल्याण को प्राप्त हो रही है।

जीवन परिचय
परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के आंवलखेड़ा गांव में 20 सितम्बर,1911 को हुआ था। उनका बचपन गांव में ही बीता। उनके पिता श्री पंडित रूपकिशोर शर्मा जी जमींदार घराने के थे और दूर-दराज के राजघरानों के राजपुरोहित, उद्भट विद्वान, भगवत् कथाकार थे तथा उनकी माता का नाम दंकुनवारी देवी जी था।
उनकी पत्नी का नाम भगवती देवी शर्मा जी था। वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एक भारतीय समाज सुधारिका थी। वे अखिल भारतीय गायत्री परिवार की सह-संस्थापिका थी। उन्होंने समाज के सामाजिक उत्थान के लिए बहुत से कार्य किये। उन्होंने सफलतापूर्वक कई अश्वमेघ यज्ञों का आयोजन किया।
बचपन से ही साधना के प्रति परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी का बेहद झुकाव था। उन्हें बचपन से ही हिमालय की तरफ अत्यधिक आकर्षण था। वहाँ जाने का वे प्रयास भी कर चुके थे, पूछने पर उन्होंने कहा की हिमालय ही मेरा घर है और मैं वही जा रहा हूँ।
सामाजिक जीवन
पंद्रह वर्ष की आयु में परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तपस्वी जीवन की शुरुआत हुई, जिसके अंतर्गत उन्होंने अखण्ड दीपक प्रज्वलित कर चौबीस वर्ष तक चलने वाले 24-24 लक्ष के चौबीस महापुरश्चरणों की श्रृंखला आरंभ की। परम पूज्य गुरुदेव ने साधनाकाल में साधना के साथ-साथ आहार शुद्धि की ओर भी ध्यान रखा। इस अवधि में गाय को जौ खिलाकर उसके गोबर से निकाले गए जौ की रोटी या सत्तू छाछ के साथ लेते रहे।
उन्हें जाती पाती का कोई भेद नहीं था। हर एक को एक समान ही वे मानते थे। नारी शक्ति और बेरोजगार युवकों के लिए भी उन्होंने अपने पैरों पर खड़ा होने को सिखाया। इसके लिए उन्होंने गांव में ही एक बुनता घर स्थापित किया।
परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने युग निर्माण के मिशन को गायत्री परिवार, प्रज्ञा अभियान के माध्यम से आगे बढ़ाया। वे कहते थे की, अपने को अधिक पवित्र और प्रखर बनाने की तपस्या में जुट जाना और आत्मनिर्माण करके समाज का निर्माण करनेसे ही मानवजाति का कल्याण होगा।
राजनीतिक कार्य
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के प्रभाव से गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी ने राजनीति में प्रवेश किया और वे धीरे धीरे महात्मा गांधी जी के अत्यंत निकट हो गए थे।
1942 पूर्व लगभग आठ, दस वर्षों तक प्रतिवर्ष दो माह सेवाग्राम में वे महात्मा गांधी जी के पास रहा करते थे। महात्मा गांधीजीं का उन पर अटूट विश्वास था। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का प्रभारी नेता नियुक्त किया गया था।
विचारों तथा कर्मों से क्रांतिकारी परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी 1942 के आगरा सुरेंद्र केस के प्रमुख अभियुक्त थे।
रचनाएँ
पुस्तकें
- अध्यात्म एवं संस्कृति
- गायत्री और यज्ञ
- विचार क्रांति
- व्यक्ति निर्माण
- परिवार निर्माण
- समाज निर्माण
- युग निर्माण
- वैज्ञानिक अध्यात्मवाद
- बाल निर्माण
- वेद पुराण एवम् दर्शन
- प्रेरणाप्रद कथा-गाथाएँ
- स्वास्थ्य और आयुर्वेद
समग्र साहित्य
- भारतीय संस्कृति के आधारभूत तत्व
- समस्त विश्व को भारत के अजस्र अनुदान
- गायत्री महाविद्या
- यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान
- युग परिवर्तन कब और कैसे
- स्वयं में देवत्व का जागरण
- समग्र स्वास्थ्य
- यज्ञ एक समग्र उपचार प्रक्रिया
- ईश्वर कौन है? कहाँ है? कैसा है?
- निरोग जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र
- जीवेम शरदः शतम्
- विवाहोन्माद : समस्या और समाधान
क्रांतिधर्मी साहित्य
- शिक्षा ही नहीं विद्या भी
- भाव संवेदनाओं की गंगोत्री
- संजीवनी विद्या का विस्तार
- आद्य शक्ति गायत्री की समर्थ साधना
- जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
- नवयुग का मत्स्यावतार
- इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
- महिला जागृति अभियान
- इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग 1
- इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग 2
- युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग 1
- युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग 2
- सतयुग की वापसी
- परिवर्तन के महान् क्षण
- महाकाल का प्रतिभाओं को आमंत्रण
- प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया
- नवसृजन के निमित्त महाकाल की तैयारी
- समस्याएँ आज की समाधान कल के
- मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
- स्रष्टा का परम प्रसाद-प्रखर प्रज्ञा
- जीवन देवता की साधना-आराधना
- समयदान ही युग धर्म
- युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
