मूलाधार चक्र से लेकर सहस्रार चक्र तक ऊर्जा का सतत प्रवाह हो जाना ही कुंडलिनी जागरण है।
जब तक चक्र प्रकाशित नहीं होते तब तक कुंडलिनी उर्जा सही तरीके से अपने विराट स्वरूप को प्रदर्शित नहीं कर पाती।

सहस्रार चक्र
सहस्रार चक्र सतचितानन्द की अवस्था है।
सहस्त्र शब्द का शाब्दिक मतलब है हजार, मतलब कई गुना है।
सही मायनोम में यह कोई चक्र नहीं, एक अवस्था है, एक दशा है।
सहस्रार चक्र के जाग्रत होने के फायदे
- जब ऊर्जा सहस्रार चक्र तक पहुंचती है तो साधक को कीये गए गहन साधना का ये पुरस्कार है।
- साधक यहाँ असीम आनंद की अनुभूति करता है।
- उसका एक एक रोम प्रफुल्लित हो जाता है।
- इस अवस्था तक पहुँचने वाला साधक सिद्ध हो जाता है।
- यह एक परमानन्द की अवस्था है।
सहस्रार चक्र जागृत होने के लक्षण
- जब ऊर्जा सहस्रार चक्र पर पहुँच जाती है तो साधक को इस चक्र पर दिव्य तेजोमय नीली आभा से युक्त प्रकाश का एहसास होने लगता है।
- उसका सम्पूर्ण मस्तिक्ष उसे दिव्य प्रकाश से भरा हुआ लगने लगता है।
- कौनसी नस नाडी में आंतरिक स्थर पर मस्तिक्ष में कौन कौन सी क्रिया इस समय हो रही है, उन क्रियाओंका एहसास साधक को होने लगता है।
- जिस प्रकार चन्द्रमा का श्वेत शीतल आनंददायी प्रकाश होता है उस तरीके के प्रकाश का साधक को दिव्य एहसास होता है। और इस दिव्य एहसास के साथ उसका एक एक रोम प्रफुल्लित हो जाता है। आनंदित हो जाता है, और प्रत्येक अंग से दिव्य प्रकाश फूटने का एहसास होने लगता है।
- साधक जब यहा गहराईमे ध्यान करने लगता है तो मस्तिक्ष से दिव्य अमृत स्राव की अनुभूति होने लगती है।
- यह स्थिति सतचितानन्द की अवस्था है, यह स्थिति सम्प्रज्ञात समाधी की है।
