मूलाधार चक्र से लेकर सहस्रार चक्र तक ऊर्जा का सतत प्रवाह हो जाना ही कुंडलिनी जागरण है।
जब तक चक्र प्रकाशित नहीं होते तब तक कुंडलिनी उर्जा सही तरीके से अपने विराट स्वरूप को प्रदर्शित नहीं कर पाती।

आज्ञा चक्र
आज्ञा चक्र भौहों के मध्य में मौजूद होता है।
यह ज्ञान का स्रोत है।
आज्ञा चक्र के जाग्रत होने के फायदे
- साधक जब ध्यान की गहराई में पहुंचता है, तो हर चीज़ को एक दृष्टिकोण से देखना सीख लेता है।
- साधकके भीतर असाधारण धैर्य और सहनशीलता विकसीत होती है।
- साधककी इच्छाएँ घटने लगती है। और साधकका मन शुद्ध होता है।
- साधककी यही नई शुद्धी उसको थोड़ेमेंही कही अधिक संतुष्ठ होना सिखाती है।
आज्ञा चक्र जागृत होने के लक्षण
- ऊर्जा आज्ञा चक्र पर पहुँचतेही साधक को नाद की ध्वनि सुनाई देती है।
- साधक जब ध्यान की गहराई में पहुंचता है, तो सारे नाद विलोपित होकर अंत में ओमकार का नाद शेष रह जाता है, और साधक को ओमकार की ध्वनि सुनाई देने लगती है।
- साधक की सूक्ष्म कर्णेन्द्रिय विशेष रूप से कार्य करने लगती है।
- आज्ञा चक्र पर साधक को, जिस प्रकार ड्रिल मशीन से ड्रिल किया जाता है, वैसा अनुभव होता है। मशीन से ड्रिल करके प्रकाश आर पार निकल रहा है ऐसा एहसास होता है।
- आज्ञा चक्र पर श्वेत शीतल प्रकाश का अनुभव होता है।
